सोशल मीडिया: किसान मर रहे हैं और पीएम मोदी अपनी मार्केटिंग कर रहे हैं

मध्य प्रदेश में पुलिस की फायरिंग में 5 किसान मारे जा चुके हैं और महाराष्ट्र में किसान ख़ुदकुशी कर के मर रहे हैं।

मामला काफी संगीन हो रहा है। किसान उग्र हो चुके हैं और सड़कों पर उत्तर आये हैं, हड़ताल पर बैठे हैं। सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले को नजरअंदाज करने के कारण बीजेपी पर काफी सवाल उठ रहे हैं।

बीजेपी शासित राज्यों में किसानों के साथ हो रहे इस बर्ताव को लेकर सभी विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी की निंदा की है।

लेकिन देश की प्रधानमंत्री जो खुद को किसानों और गरीबों के हिमायती बताते हैं। विदेश के दौरो में बिजी चल रहे है। पीएम मोदी ने अब तक इस मामले में किसी तरह का दुःख जाहिर नहीं किया है।

जबकि उन्होंने म्यांमार सैन्य विमान हादसे में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ट्वीट किया कि म्यांमार के सैन्य परिवहन विमान के दूर्घटना का शिकार होने की घटना से बहुत दुखी हूं।

भारत उनकी हर संभव मदद करेगा। तो क्या ऐसा समझा जाए की मोदी को अपने देश में हो रही दुखद घटनाओं का कोई दुःख नहीं। दूसरी तरफ देश के कृषि मंत्री योग शिविर का उद्घाटन करने में मस्त हैं। वहीँ आज पीएम मोदी के अस्ताना दौरे पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें घेर लिया

https://twitter.com/PMOIndia/status/872758608617889795 https://twitter.com/2208GUJRAL/status/872759055525101568 https://twitter.com/iamsyed94/status/872758796329906176 https://twitter.com/jigspatel21/status/872822610186444800 https://twitter.com/PurbaGurjeet/status/872766295581896704 https://twitter.com/ShivnathSagar/status/872806001786880000