मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के लिये आज का दिन बहुत बड़ा है। सोनम कपूर 4 साल के लम्बे रिलेशनशिप के बाद आज अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग शादी के बंधंन में बंध गई है। आइये आपको सोनम और आनंद की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखा रहे हैं जिसमे सोनम और आनंद शादी से पहले ही एक दुसरे के काफी करीब पहुँच चुके थे। की ये तस्वीरें तब की हैं जब ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
सोनम और आनंद की यह तस्वीर दुबई की है। यह तस्वीर उस समय की है जब दोनों की सगाई की खबरें सामने आई थीं, लेकिन तब दोनों ने इस बात से इंकार किया था।
सोनम को अक्सर आनंद के साथ स्पॉट किया जाता रहा है। व्यस्त होने के बावजूद एक दूसरे के लिए वक्त निकालना तो कोई इस क्यूट कपल से सीखें।
आनंद के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करती हुईं सोनम। दोनों साथ में बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं।
सोनम की यह तस्वीर कब और कहा की है यह तो नहीं मालूम, लेकिन दोनों इस तस्वीर में बेहद प्यारे दिख रहे हैं।
आनंद के साथ सोनम कपूर की इस तस्वीर को देखकर दिमाग में एक ही लाइन आती है, ‘मेड फॉर इच अदर’।
सोनम और आनंद की मस्ती करते हुए इस तस्वीर को देखकर आप भी मुस्कुरा रहे होंगे।
सोनम और आनंद की पहली मुलाकात 2014 में दोनों के एक म्यूचुअल फ्रेंड के माध्यम से हुई थी, जिसका नाम है पर्निया कुरैशी। जिसके बाद दोनों एक दूसरे को जानने लगे थें।
2016 में पहली बार सोनम और आनंद अक्षय कुमार की एक पार्टी के दौरान पब्लिकली साथ नजर आए थें। उसके बाद सोनम के कजिन के रोका को दौरान दोनों हाथ में हाथ डाले नजर आए थें। तभी से दोनों ने अपने रिश्ते को कभी भी छिपाया नहीं बल्कि हमेशा से खुलकर बात की।
बता दें, आनंद आहूजा एक व्यापारी हैं। सूत्रों की माने तो आनंद आहूजा के पास 3 हजार करोड़ की संपत्ति होने की बात कही गई है।
You must be logged in to post a comment.