अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी की रस्में शुरु, देखें विडियो

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आज दिल्ली के बिजनेसमैन व अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस बीच सोनम कपूर का ब्राइडल यानि दुल्हन लुक सामने आया है। जिसमे वह पिंक कलर का लहंगा पहन दुल्हन के लुक में बेहद सुंदर लग रही हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

ख़बर के मुताबिक, सोनम कपूर की शादी की रस्में शुरु हो गई हैं। इस वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन, जाह्नवी कपूर, बोनी कपूर, रानी मुखर्जी और स्वरा भास्कर जैसे कई बॉलीवुड सितारे शामिल होने पहुंचे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम कपूर अपने मासी के आलिशान बंगले में आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेंगी। इस बीच सोनम कपूर का ब्राइडल यानि दुल्हन लुक सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पिंक कलर का लहंगा पहने ज्वैलरी से सजीं सोनम कपूर इस दुल्हन के लुक में बेहद सुंदर लग रही हैं।

बता दें कि, सोनम कपूर व आनद आहूजा का अफेयर लंबे समय तक सुर्खियों में रहा, लेकिन सोनम कपूर या आनंद आहूजा ने इसे लेकर ऑफिशियली कभी कुछ नहीं कहा था। कुछ दिन पहले ही दोनों की शादी की खबरें सुर्खियां बनीं और ये खुलासा हुआ कि सोनम जल्द ही आनंद से शादी करने जा रही हैं।