कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को फूड प्वाइजनिंग के चलते दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनके स्वास्थ्य में सुधार है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डीएस राणा ने बताया कि सोनिया गांधी को फूड प्वाइजनिंग के चलते रविवार को यहां भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। पिछले कुछ महीनों में ये तीसरी बार है जब सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले उन्हें फरवरी में उन्हें गंगा राम में सांस लेने में तकलीफ के चलते भर्ती कराया गया था। उन्हें एक दिन निगरानी में रखा गया था और उसके बाद छुट्टी दे दी गई थी। इससे पहले पिछले साल भी बुखार के चलते सोनिया गांधी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था तब उन्हें दो दिनों के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था।