VIDEO: खुद को सही साबित करने के लिए सोनू निगम ने फिर एक ट्वीट किया

नई दिल्ली: गायक सोनू निगम अपने विवादित बयान को लगातार सही साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। हालाँकि उनके पड़ोसियों का कहना है कि वहां कोई अज़ान की आवाज नहीं आती। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने आज एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने साबित करने की कोशिश की है कि वो गलत नहीं हैं।

सोनू निगम ने रविवार की सुबह अज़ान की आवाज़ रिकॉर्ड करके ट्विटर पर शेयर किया है। यह वीडियो को देखने के बाद ऐसा लगता है कि इसे तड़के रिकॉर्ड किया गया है। वीडियों में काफी अंधेरा दिख रहा है और अज़ान की आवाज आ रही है।

https://twitter.com/sonunigam/status/855938924086218752/video/1

सोनू निगम ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है, “गुडमॉर्निंग इंडिया’। लेकिन वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि उसमें इतना शोर नहीं है कि जिससे को कोई सोया व्यक्ति उठकर बैठ जाए।

गौरतलब है कि सोनू ने एक हफ्ते पहले एक कई ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने मस्जिदों में होने वाले आजान पर आपत्ति जताई थी। अपने पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा था, “ईश्वर सभी पर कृपा करे। मैं मुस्लिम नहीं हूं और मैं आज अजान से जागा। भारत में कब तक धार्मिक रीतियों को जबरदस्ती ढोना पड़ेगा।”

https://twitter.com/sonunigam/status/853758848133242880?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Findia%2Fsonu-nigam-said-on-azaan-row-i-stand-by-my-statement%2Farticleshow%2F58239138.cms

उनके बाद सोनू ने एक और ट्वीट में किया था जिसमें उन्होंने लिखा , “ जिस समय मोहम्मद साहब ने इस्लाम लाए उस वक़्त बिजली नहीं थी। फिर एडिसन के आविष्कार के बाद हमें इस शोरगुल की क्या जरूरत है?”

https://twitter.com/sonunigam/status/853760205368078336

एक और ट्वीट में उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता है कि कोई मंदिर या गुरुद्वारा इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल उन लोगों को उठाने के लिए करते हैं जो उस धर्म का पालन नहीं करते। तो फिर ऐसा क्यों…?”

https://twitter.com/sonunigam/status/853761583666806784

उसके बाद उन्होंने अपने अंतिम ट्वीट में अजान को गुंडागर्दी बताया था।

https://twitter.com/sonunigam/status/853764889671720960