नई दिल्ली: महात्मा गांधी की 70वीं पुण्य तिथि पर आज लोग उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस अवसर पीएम नरेंद्र मोदी समेत सरकार के कई माननीयों ने भी राजघाट जाकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर भी तमाम भाजपा नेताओं ने गांधी को याद करते हुए पोस्ट डाले। इसी बीच बॉलीवुड के मशहूर म्युजिक डायरेक्टर और सिंगर विशाल डडलानी ने भी इस मौके पर एक ट्वीट किया है।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
विशाल ने अपने इस ट्वीट के जरिये इशारों ही इशारों में भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है। ट्वीट में उनहोंने लिखा है कि ‘डियर गांधी जी, आपके हत्यारे संगठन से जुड़े लोग भी आज पब्लिक के सामने आपकी हत्या पर शोक जता रहे हैं। वो लोग जिन्होंने हमेशा आपके विचारों का खुला विरोध किया वो आपको याद करने के दावे कर रहे हैं। वो लोग जो कलह मचाए हुए हैं और हिंदुस्तानियों के बीच हिंसा फैलाए हुए हैं वो लोग सत्याग्रह की बात कर रहे हैं। सॉरी।
Mr Dadlani you will be trolled today. But you have hit the point.
— Mohammad Khalid (@KhalidLoam) January 30, 2018
सिंगर विशाल डडलानी के इस ट्वीट पर काफी यूजर्स उनके समर्थन में आए हैं। ऐसे लोग विशाल को ट्रोल्स के संभावित शिकार बनने की बात भी कर रहे हैं। लोग इससे सहमत होकर लिख भी रहे हैं कि ये बात दुखद है लेकिन सत्य भी यही है। लोग लिख रहे हैं कि ये विडंबना ही है कि राष्ट्रपिता आज मजाक और अपमान का विषय बन गए हैं।
बता दें कि आज महात्मा गांधी की 70वीं पुण्यतिथि है। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने राजधानी दिल्ली में राष्ट्रधपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। महात्मा गांधी को उस वक्त गोली मारी गई थी जब वह शाम के वक्त प्रार्थना सभा के लिए जा रहे थे। गांधी जी की हत्या का दोषी नाथूराम गोडसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंध रखता था।