विरोध करने पर योगी की पुलिस ने सपाइयों पर बरसाईं लाठियां, कई बुरी तरह ज़ख्मी

लखनऊ मेट्रो का क्रेडिट लेने पर सपा कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के ख़िलाफ मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन पर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज किया।

सपा कार्यकर्ताओं का यह विरोध प्रदर्शन योगी प्रशासन को पसंद नहीं आया और पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर बेरहमी से लाठीयां बरसा दीं। जिसमें कई सपाई बुरी तरह घायल हो गए।

हंगामा बढ़ते देख किसी भी तरह के नुकसान से बचने के लिए ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन बंद कर दिया गया।

सपाइयों का कहना है कि लखनऊ मेट्रो शुरू करने का क्रेडिट पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जाता है लेकिन भाजपा सरकार श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। जो कि ग़लत है, हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे।