श्रीदेवी की मौत: कठिन समय में बोनी कपूर को मिला बेटा अर्जुन का साथ

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के तीन दिन बाद उनका पार्थिव शारीर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। मंगलवार को दुबई के सरकारी वकील की मंजूरी मिलने के बाद बोनी कपूर के भतीजे सौरभ मल्होत्रा ने श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को रिसीव किया।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मौत का मामला भी बंद कर दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस की लाश पर अम्बामिंग (रसायन लैप) लगाने का काम लगा दिया था। अब उनका पार्थिव शरीर भारत लाया गया है। मंगलवार देर रात तक उनका पार्थिव शरीर मुंबई पहुंच गया है।

इस बीच पुलिस ने बोनी कपूर को फिलहाल रोक दिया है। ऐसे में उनके बेटे अर्जुन कपूर भी दुबई पहुंचे हैं ताकि कठिन समय में अपने पिता के साथ रह सकें।

आज सुबह श्रीदेवी का पार्थिव शरीर सेलीबरेशन क्लब ले जाया गया है। जहाँ सुबह 9: 30 से दोपहर 12: 30 बजे तक उनके अंतिम संस्कार किया जा सकेगा। इसके बाद दोपहर बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।