VIDEO: महाराष्ट्र में दलितों के खिलाफ़ हिंसा का भारी विरोध प्रदर्शन, बीजेपी मुर्दाबाद के लगे नारे

महाराष्ट्र में दलित और मराठा समुदाय के बीच भड़की हिंसा की लपटें मुंबई तक पहुंच गई है। मंगलवार को मुंबई और उसके आस-पास के शहरों में सुरक्षा के मद्देनजर बंद का ऐलान किया गया था। आज सुबह से ही महाराष्ट्र, मुंबई, पुणे के ठाणे में बंद का असर दिखने लगा है। इस बंद से सबसे ज्यादा स्कूल और कॉलेज प्रभावित हो रहे हैं।

YouTube video

मुंबई के सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। आज मुंबई की सभी लोकल ट्रेनें बंद हैं और बसें भी नहीं चल रही हैं। महाराष्ट्र में लोकल ट्रेन के सामने लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। महाराष्ट्र के ठाणे में 4 जनवरी देर रात तक 144 धारा लागू रहेगी।

महाराष्ट्र में कुछ दलित पार्टियों और बहुजन महासंघ के नेता और प्रकाश अंबेडकर ने बुधवार को महाराष्ट्र बंद का आह्रवान किया। दलित पार्टी भारीपा बहुजन महासंघ के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने एक जनवरी की पुणे की घटना पर नाराजगी जाहिर करने के लिए बुधवार को शांतिपूर्ण महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया। प्रकाश अबंडेकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पोते हैं।

बंद के दौरान बुधवार को हिंसा की छिटपुट घटनाएं, संड़क और रेल की नाकाबंदी, पथराव, जुलूस और विरोध प्रदर्शन हुए। इस दौरान राज्य सरकार ने बंद के मद्देनजर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

इस बंद को 250 से ज्यादा संगठनों ने समर्थन दिया है। महाराष्ट्र बंद का बड़े पैमाने पर असर दिख रहा है। जहां ठाणे में धारा 144 लागू की गई है, वहीं औरंगाबाद में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। बंद की वजह से ट्रेनों से लेकर पूरे प्रदेश में बस सेवा पर बुरी तरह असर पड़ा है।।