पीएम मोदी, अमित शाह की चेतावनी के बाद भी तोड़ी गई महात्मा गांधी की मूर्ति

नई दिल्ली: भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हुर्दंग बाजी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। त्रिपुरा व तमिलनाडु में मूर्ति तोड़े जाने के बाद अब यह सिलसिला पुरे देश में बढ़ती ही जा रही है। हालात को देखते हुए खुद पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह महानायकों की मूर्तियां तोड़े जाने की कड़ी निंदा कर चुके हैं। यहां तक कि वे इसे लेकर चेतावनी भी दे चुके हैं। बावजूद इसके महात्मा गाँधी की भी मूर्ति तोड़ दी गई है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

खबर के मुताबिक, गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। यह घटना केरल के कन्नूर की है, जहां थलीपारंबा इलाके में अज्ञात लोगों ने गांधी जी के चश्मे को तोड़ दिया।

बता दें कि त्रिपुरा में 25 सालों से माकपा सत्ता में थी। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर देश के हिस्सों में इसी के विरोध में हिंसा, मारपीट, आगजनी और तोड़-फोड़ शुरू हो गई थी।

मूर्ति तोड़ने की सियासत भी यहीं से शुरू हुई। सबसे पहले त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति पर बुल्डोजर चला दिया गया था। फिर तमिलाडु में हथौड़े के जरिए पेरियार की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया। दक्षिण कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर स्याही फेंकी गई थी। इसके बाद मेरठ में अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने की खबर आई।