कानपुर के संवादकर्नलगंज थाना इलाके के लुधौरा मोहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल एक मुर्गे ने बवाल करा दिया। दो पक्षों में मारपीट के बीच पथराव हुआ। घटना की सूचना पर एसीएम-3, सीओ कर्नलगंज और तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।
भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया। दोनों पक्षों को समझाने के प्रयास हुए लेकिन बात नहीं बनीं। जिसके बाद आरोपी मुर्गे की तलाश शुरू की गई काफी मुश्कात के बाद मुर्गे को अरेस्ट कर लिया गया।
उसे थाने लाकर हवालात में डाल दिया गया। मुर्गा पालक राम व उसके बेटे शेरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वादी के सामने नहीं आने की स्थिति में पुलिस ने अपनी ओर से बलवा, मारपीट, शांतिभंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दरअसल आरोप ये है कि पड़ोस में रहने वाले राम उग्रह के मुर्गे ने उसे काट लिया। इस पर गुलजार ने पैर से मुर्गे को मार दिया। मुर्गे को मारने पर राम उग्रह के बेटे शेरा ने गुलजार को दो-चार तमाचे जड़ दिए। गुलजार के जाने के बाद शेरा का पड़ोसी सुनील उसे मुर्गा संभालने की सलाह देने लगा।
इस पर शेरा व सुनील में कहासुनी होने लगी। बात इतनी बिगड़ी कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। सुनील और शेरा के परिवार की महिलाएं भी बाहर निकल आईं। दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। इससे मोहल्ले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई को चोटें आईं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को संभल लिया है।