लंदन में ‘इस्लामोफोबिया’ और ‘नस्लवाद’ के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

हजारों लोगों ने ब्रिटेन की राजधानी लंदन में नस्लवाद, इस्लामोफोबिया और नफरत के खिलाफ शनिवार को विरोध मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया।गौरतलब है कि ब्रिटेन में कुछ हफ्तों से ऑनलाइन और ऑफ़लाइन ऐसे पम्फ्लेट्स दिखाई दिए, जिन में मुसलमानों पर हमले के लिए उकसाया जा रहा है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

‘पनिश अ मुस्लिम या मुसलमान को सज़ा दो नामक इस नफरत भरे अभियान में लोगों को मुसलमानों पर हमले के लिए उकसाया जा रहा था और इस संबंध में तीन अप्रैल को हमलों का दिन तक निर्धारित किया गया था। हालांकि इस अभियान के विरोध में हजारों ब्रिटिश नागरिक सड़कों पर उतरे।
विरोध प्रदर्शन लंदन के केंद्रीय क्षेत्र ऑक्सफ़ोर्ड स्ट्रीट से शुरू हुआ और प्रसिद्ध क्षेत्र पकडेली सर्कस से होता हुआ ट्रीफ्हाल्गर स्क्वायर की ओर बढ़ा।

इस मार्च में विभिन्न रंगों, जातियों, धर्मों और संस्कृतियों से संबंधित लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने जो तख्तियां उठा रखे थे, उन पर निम्नलिखित पैग़ामात दर्ज थे, ‘हम नस्लवाद को अस्वीकार करते हैं’, इस्लामोफोबिया अस्वीकार, प्रवासियों का स्वागत, शरणार्थियों को देश से बाहर करना बंद करो, इंसानों में भेदभाव अब नहीं। लंदन की बहु संस्कृतियों के लोग लंदन के बहु-सांस्कृतिक जीवन के इज़हार के लिए रास्तों पर अपने अपने मूल देशों की संगीत की पेशकश कर रहे थे।