अफगानिस्तान के हीलमंड प्रांत की राजधानी लश्कारघ में आत्मघाती हमले की खबर है। यहां न्यू काबुल बैंक की एक शाखा के बाहर आतंकवादियों ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। हमले में कम से कम 29 लोगों की मौत हुई है। लगभग 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादी ने कार से आत्मघाती हमला किया। हालांकि तालिबान या किसी अन्य आतंकवादी संगठन ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय समय के अनुसार घटना दोपहर 12 बजे की है।
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार घटना के बाद फायरिंग की भी खबरें हैं। दुर्घटना के बाद यहां के अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।