स्विस घड़ी कंपनी लुई मोइनेट ने शेख जायद ग्रैंड मस्जिद से प्रेरित होकर बनाई एक शानदार घड़ी

ओमान : स्विस घड़ी निर्माता, लुई मोइनेट, ने संयुक्त अरब अमीरात के संस्थापक राष्ट्रपति शेख जायद की मस्जिद से प्रेरित एक घड़ी की घड़ी का अनावरण किया है। यह घड़ी शेख जायद के सौवां वर्ष के समारोह में अनावरण हुआ है। वॉच टाइम मिडिल ईस्ट के मुताबिक घड़ी का निर्माण करने में तीन साल लग गए, उस घड़ी के डायल को मोतियों से सुसज्जित किया गया है और शेख जायद मस्जिद का एक चित्र भी उकेरा गया है।

यह घड़ी की कीमत 200,000 डॉलर (लगभग 1.2 करोड़ ) की है, जो 18 कैरेट के सफेद सोने के दस्तकारी और 68 baguette-shaped वाले हीरे के साथ सुशोभित है। इसमें मिनट रिपीटर और एक क्रोनोग्रफ़ भी शामिल है, जबकि इसके केस बैंड में कुरान की आयत उकेरा गया है। ओमान सल्तनत के एक प्रमुख शेख को घड़ी को कथित तौर पर पहले ही बेच दिया गया है।