भोपाल में होगा दुनिया का सबसे बड़ा इज्तिमा, दुनिया के कई देशों के मुसलमान शामिल होंगे

भोपाल। भोपाल में होने जा रहा है दुनिया का सबसे बड़ा इज्तिमा। इस इज्तिमा का आयोजन तब्लिगी जमात करेगी। यह आयोजन 25 से 27 नवंबर तक चलेगा। भोपाल के के ईंटखेड़ी में 25 से 27 नवंबर तक चलने वाले इस समागम में देश-विदेश से लाखों की संख्या में लोग जुटेंगे।

इस बार इज्तिमा में दस लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है, इसलिए इस बार पिछले साल की तुलना में लगभग २० एकड़ में पंडाल और ५० एकड़ मेंपार्किंग पिछले सालों की तुलना में बढ़ाई गई है।

इज्तिमा के लिए इस बार ६० एकड़ में पंडाल व २०० एकड़ में पार्किंग की जा रही है। पिछले साल ४० एकड़ में पंडाल और १५० एकड़ में पार्र्किंग की व्यवस्था की गई थी। इज्तिमा कमेटी के अतीक उल इस्लाम ने बताया कि इज्तिमा में हर साल जमातों की संख्या बढ़ जाती है।

इज्तिमा में आने वाले जमातियों को अव्यवस्था न हो, इसलिए इस बार पंडाल और पार्र्किंग का आकार बढ़ाया गया है। तीन दिवसीय इस समागम में कई देशों से भी जमाते आएंगी। इज्तिमा की तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से चल रही हैं और टेंट लगने का काम शुरू हो गया है।

इज्तिमा के दौरान इज्तिमाई निकाह का भी आयोजन हर साल किया जाता है। हर साल आमतौर पर इज्तिमा के दूसरे दिन अर्थात रविवार को इज्तिमाई निकाह का आयोजन किया जाता है, लेकिन पहली बार इज्तिमा के पहले दिन अर्थात २५ नवंबर को ही इज्तिमाई निकाह का आयोजन किया जाएगा।

कमेटी के पदाधिकारियों के अनुसार इस बार रविवार के बजाय शनिवार को ही किया जाएगा। र्इंटखेड़ी इज्तिमा स्थल पर यहां की व्यवस्थाओं में हाथ बटाने शहर से लोग बड़ी संख्या में इज्तिमागाह पहुंच रहे हैं। यहां चल रहे कार्यों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रविवार व छुट्टियों के दिन खिदमतगारों की यहां भारी भीड़ रहती है।