ताजमहल जल्द ही तेज मंदिर होगा, इस मुर्दाघर को गिराया जाए- भाजपा सांसद

बीजीपी के सांसद विनय कटियार ने एक और विवादित बयान दिया है।अक्सर विवादों में बने रहने वाले कटियार ने कहा है कि ताजमहल को ढहा देना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वहां सिर्फ ‘तेजो महल’ होना चाहिए।

विनय कटियार की यह टिप्पणी उस वक्त सामने आई है जब 18 फरवरी से ताज महोत्सव शुरू होने जा रहा है। विनय कटियार पहले भी ताजमहल को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। इससे पहले विनिय कटियार ने दावा किया था कि आगरा का ताजमहल एक हिंदू मंदिर था जिसका ‘तेजो महल’ कहा जाता था।

 

विनय कटियार ने कहा कि ताज महोत्सव हो या तेज महोत्सव हो। ताज और तेज में कोई बहुत बड़ा अंतर नहीं है। महोत्सव मनाया जा रहा है ये अच्छी बात है। लेकिन वो औरंगजेब वाला नहीं है। वो मंदिर हमारा था। अब वो मुर्दाघर बन गया है।

कटियार ने कहा कि एक समय आएगा जो उसके अंदर मुर्दाघर बना है उसको कोई न कोई शासक हटाएगा।  वहां केवल हमारा मंदिर रहेगा। जो मीनारें बगल में खड़ी हैं वो भी ऐसे ही खड़ी रहेंगी। तेजमहल हमारी धरोहर है इसको सुरक्षित रखने की आवश्यक्ता है और जो महोत्सव मनाया जा रहा है ये बहुत अच्छा काम हो रहा है।’