तमिलनाडू: भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पहले त्रिपुरा फिर तमिलनाडु में मूर्तियां तोड़े जाने पर अब जवाबी हमला शरू हो गया है। बता दें कि पेरियार की मूर्ति तोड़े जाने के बाद मंगलवार शाम भाजपा के दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंका गया।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
खबर के मुताबिक, तमिलनाडु के कोयम्बटूर में मंगलवार शाम भाजपा के दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंका गया। यह हमला राज्य के वेल्लूर में पेरियार की मूर्ति तोड़े जाने के बाद हुई है। भाजपा कार्यालय पर हमले को वेल्लूर में पेरियार की मूर्ति गिराए जाने से जोड़कर देखा जा रहा है। जबकि राज्य पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि वेल्लूर में पेरियार आंदोलन की शुरुआत करने वाले ईवी रामास्वामी यानी पेरियार की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के मामले में एक बीजेपी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी हुई है। मूर्ति का चेहरा क्षतिग्रस्त करने के बाद वेल्लूर जिले में हंगामा मच गया था। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान मुथुरमन और फ्रांसिस के तौर पर हुई है।
#WATCH Coimbatore: A petrol bomb was hurled at BJP office earlier today #TamilNadu pic.twitter.com/hl3WRO0aB7
— ANI (@ANI) March 7, 2018