आगरा: भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश में रेप, छेड़छाड़ जैसे जघन्य मामला होना अब कोई बड़ी बात नहीं रही वहां आये दिन ऐसा होता ही रहता है। उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक प्राइवेट अस्पताल में युवती से छेड़छाड़ के साथ छेड़छाड़ किया गया।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
जानकारी के मुताबिक, घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के सराय ख्वाजा की है। जहां एक प्राइवेट अस्पताल में कंपाउंडर ने युवती से छेड़छाड़ छेड़छाड़ किया। आरोप है कि कंपाउंडर ने युवती के साथ अश्लील हरकत की। युवती द्वारा विरोध करने पर भी कंपाउंडर नहीं माना और उससे छेड़छाड़ करता रहा। हॉस्पिटल के अन्दर हुई ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हंगमा होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पवन चाहर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेकिन सोचनीय बात यह है कि पुलिस ने घटना की हकीकत जानने में इतना समय लगा दिया कि तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। बता दें कि पीड़ित युवती हॉस्पिटल में रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम करती है।