श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया के कैप्टन विराट वहीं फहराया तिरंगा और मनाया आजादी दिवस

नई दिल्ली: देश की आजादी के 70 साल पूरे होने पर पूरा भारत जश्न मना रहा है और देश की आजादी के लिए शहीद हुए क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

इस बार भारतीय क्रिकेट टीम ने आजादी दिवस श्रीलंका में मनाया।
दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम श्री लंका के दौरे पर गई हुई है। जिस कारण टीम इंडिया ने इंडिपेंडेंस डे
का जश्न कैंडी में ही मनाया।
टीम इंडिया ने यहां तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया। टीम के प्रमुख कोच रवि शास्त्री सहित भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी और सपोर्टिंग स्टाफ मौजूद रहे। जबकि कैप्टेन विराट कोहली ने झंडा फहराया।

साल 2015 में मैच में श्रीलंका से हार का बदला इस बार कैप्टन विराट कोहली ने बहुत ही जोरदार तरीके से लिया। भारत ने सिर्फ बदला ही नहीं बल्कि बल्कि सीरीज में उसका 3-0 से सफाया भी किया। इस कारण से वहां पर इस बार स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाना टीम इंडिया के लिए कुछ खास था।
टीम इंडिया के इस जश्न का वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है जिसमें विराट कोहली तिरंगा फहराते और राष्ट्रगान गाते हुए नजर आ रहे हैं।