हरियाणा में हज़ारों की संख्या में मस्जिदों पर अवैध कब्जा

पानीपत: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर से खुली जगहों में नमाज़ पढ़ने पर प्रतिबंध और हरियाणा वक़्फ़ बोर्ड की ओर से कुछ अधिकृत मस्जिदों की सूची गुडगांव के डिप्टी कमिश्नर को सौंपने और उन मस्जिदों को खाली कराने के मांग से हरियाणा में अधिकृत मस्जिदों को मुद्दा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।

गौरतलब है कि हरियाणा के शहर पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, हांसी, कैथल, करनाल व अंबाला आदि में सैंकड़ों नहीं बल्कि हज़ारों मस्जिदों पर कब्ज़ा है। उनमें से अधिकांश में लोगों ने आवास बना लिया है।

खासतौर पर पानीपत शहर में ऑन रेकॉर्ड सौ से अधिक मस्जिद अधिकृत बताई गई है। उनपर बुनियादी अधिकार हरियाणा वक़्फ़ बोर्ड का है। नियम के अनुसार पहले संबन्धित शख्स के9 नोटिस देना होता है, फिर मामला को वक़्फ़ ट्रिब्यूनल में ले जाना होता है।