सोनू निगम की जान को है खतरा- महाराष्ट्र इंटेलिजेंस रिपोर्ट

एक रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ने मुंबई पुलिस को आगाह किया है कि, सोनू निगम की जान को खतरा है। मुंबई पुलिस को बताया गया है कि कट्टरपंथी समूह सोनू निगम की हत्या की साजिश रच रहा है। साथ ही यह भी बताया कि, सोनू को किसी भी सार्वजनिक जगह पर या किसी इवेंट में निशाना बनाया जा सकता है।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सोनू को स्पेशल सिक्यॉरिटी दे दी हैं। पुलिस ने मीडिया को बताया कि हर इवेंट में उनकी सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी। बता दें पिछले साल जब सोनू ने अजान को लेकर विवादित बात कही थी, तो कई कट्टरपंथी समूहों ने उनकी आलोचना की थी। यहां तक कि उन्हें सिर मुंडाने की भी चुनौती दी गई थी जिसके बाद सोनू ने अपना सिर मुंडावा भी लिया था।