हिमाचल में आई बाढ़ में तीन लोग बह गए

शिमला। किन्नौर जिले में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में पुणे की एक महिला तीर्थयात्री बह गईं जबकि तीन अन्य लोगों के कथित तौर पर लापता होने की खबर है। हिमाचल में मॉनसून के चलते बारिश आफत बनकर बरस रही है।

कई जिलों में लैंड स्लाइड से सूबे की सभी नदियां उफान पर है। मणिकर्ण घाटी में बादल फटने से जहां ब्रहम गंगा नदी में बाढ़ आ गई है।

ब्रह्मगंगा नदी में आई बाढ़ से नदी किनारे के तीन घर बह गए। साथ ही बाढ़ से दो पुल भी बह गए। इस घटना से लोग सकते में हैं।

लोगों के नदी किनारे बने घर प्रशासन ने खाली करवा दिए हैं। कुल्लू के एसडीएम डा. अमित गुलेरिया ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि टीम क्षेत्र में भेजी गई हैं।