महिला रोते-रोते ट्विटर पर बोलीं : पति पीटता है, मुझे बचा लो नहीं तो ख़ुदकुशी कर लूंगी

मुंबई की एक महिला ने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। ट्विटर पर एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीड़ित महिला रोते हुए अपनी आपबीती सुना रही है। इस विडियो को फिल्मकार अशोक पंडित ने शेयर किया है। विडियो में पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी लेकिन वहां से उसे मदद नहीं मिली। विडियो में पीड़ित महिला यह भी कहते हुए दिख रही हैं कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेंगी। उधर, पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विडियो में पीड़ित महिला ने कहा, ‘मेरा पति मुझे कई वर्षों से प्रताडित कर रहा है। मैं सिर्फ बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उसके साथ अबतक रिश्ते में हूं। महिला ने कहा, ‘कृपया आप मेरी मदद करें।

अगर न्याय नहीं मिला तो मैं खार की सड़क पर आकर खुदकुशी कर लूंगी।’ महिला ने हाल ही में अपने पति के खिलाफ दो मामले दर्ज कराए हैं।’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन दोनों ही मामलों में जांच जारी है। जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।