चट पेशी-पट ज़मानत पर ट्रेंड हुआ #विजय माल्या, यूज़र्स बोले- बीजेपी ज्वाइन कर लो, करप्शन माफ़ हो जाएगा

शराब वयापारी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार किए जाने के कुछ ही देर बाद जमानत मिल गई।

जमानत मिलने के बाद ही माल्या ने ट्विटर पर ट्वीट करके भारतीय मीडिया पर निशाना साधा। ट्विटर पर #विजय माल्या ट्रेंड कर रहा है।
माल्या ने ट्वीट किया है कि ‘हर बार की तरह भारतीय मीडिया ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया, जैसा सोचा था, केस के ट्रायल की सुनवाई आज से शुरु हो गई।’ माल्या ने जैसे ही अपनी जमानत की ख़ुशी ट्विटर पर जाहिर की। लोगों ने उन्हें इस ट्वीट पर घेर लिया।

माल्या के इस ट्वीट पर चंद ही मिनटों में प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं।

लोगों का कहना है कि उन्हें इतना खुश नहीं होना चाहिए क्योंकि सिर्फ जमानत मिली है, केस अब भी चालू है। माल्या को इस ट्वीट पर कई तरह के जवाब दिए हैं। कुछ लोगों ने मजाकिया ट्वीट किए हैं तो कुछ कुछ ने सीरियस ट्वीट भी किए हैं।

https://twitter.com/MP41_LasDewas/status/854295291037720576