वाल्थेरुस मरीजिने बने भारतीय हॉकी टीम के नए हेड कोच

भारत की सीनियर महिला हॉकी टीम के कोच मारिन शोर्ड को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का कोच बनाया गया है।  इसके साथ ही विश्व कप विजेता जूनियर टीम के कोच हरेंद्र सिंह को सीनियर महिला टीम का हाई प्रफोर्मेंस विशेषज्ञ कोच बनाया गया है। मारीजिने 20 सितंबर से पद संभालेंगे। वहीं हरेंद्र शनिवार से ही पद संभाल लेंगे। इस फैसले की जानकारी नये खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अपने ट्विटर पर दी।

राठौड़ ने ट्वीट किया, भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के मौजूदा कोच वाल्थेरूस मारिन सीनियर पुरूष हॉकी टीम के मुख्य कोच होंगे। उन्होंने लिखा, यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता हरेंद्र सिंह भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के हाई प्रफोमेर्मेंस विशेषज्ञ कोच होंगे। दोनों को 2020 टोक्यो ओलंपिक तक का कार्यकाल दिया गया है। यह फैसला हॉकी जगत के लिए हैरानी वाला रहा, क्योंकि हॉकी इंडिया ने तीन दिन पहले ही पुरूष टीम के कोच के पद के लिए विज्ञापन दिया था। हॉकी इंडिया ने आवेदन की समय सीमा 15 सितंबर रखी है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह विज्ञापन गुरुवार को हटा दिया गया। उन्होंने कहा, यह विज्ञापन हटा लिया गया क्योंकि हॉकी इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण का मानना है कि मारिन इसके लिये सबसे उपयुक्त उम्मीदवार है जो छह महीने से अधिक यहां बिता चुके हैं। समझा जाता है कि मारिन शुरूआत में यह पद नहीं लेना चाहते थे।

नीदरलैंड के इस 43 वर्षीय कोच को इस साल फरवरी में ही महिला टीम का कोच बनाया गया ।वह पहले किसी राष्ट्रीय पुरूष टीम के साथ नहीं जुड़े हैं । उन्होंने हॉकी इंडिया और साइ के मनाने के बाद हामी भर दी। पुरूष हॉकी टीम के मुख्य कोच का पद रोलेंट ओल्टमेंस की बखार्स्तगी के बाद से खाली है जिन्हें खराब प्रदर्शन के बाद पद से हटा दिया गया।