तुर्की: आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में 1100 संदिग्ध गिरफ्तार

तुर्की के अधिकारियों ने पिछले एक सप्ताह के दौरान में छापेमारी कर आतंकवादी समूहों और पिछले साल सरकार के खिलाफ असफल विद्रोह के आरोप में 1098 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

तुर्की की गृह मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में 831 का संबंध अमेरिका में स्थित दानिश्वर फ़तेह उल्लाह गोलन से है। तुर्क सरकार ने उन पर पिछले साल जुलाई में राष्ट्रपति एर्दोगन के सरकार को उखाड़ फेंकने में असफल साजिश का सरगना होने का आरोप लगाया था। लेकिन उन्होंने इस आरोप से इनकार किया था।

गृह मंत्रालय ने कहा है कि कुर्द विद्रोही पार्टी कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) से संबंध के आरोप में 213 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 46 लोगों को आईएस से कथित संबंध और आठ लोगों को वामपंथी आतंकवादी समूहों से संबंध के आरोप में पकड़ा गया है।

तुर्की में 15 जुलाई 2016 की सरकार के खिलाफ असफल विद्रोह के बाद लगभग पचास हजार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके अलावा सेना, सिविल सेवा और न्यायपालिका से संबंधित करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों को बर्खास्त या निलंबित किया जा चुका है।