लखनऊ। योगी आदित्यनाथ की हिन्दू युवा वाहिनी के बने दोनों ही गुट खुद को असली होने का दावा कर रहे हैं। हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह के अनुसार उनका एकमात्र उद्देश्य देश में हिन्दुत्व और राष्ट्रवाद का प्रसार करना है।
उनका दावा था किया कि हाल ही हिन्दू युवा वाहिनी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। वाहिनी की स्थापना योगी ने 2002 में की थी।
वाहिनी के प्रदेश महामंत्री पी के मल ने कहा है कि वाहिनी का सुनील के गुट और उसके द्वारा गठित नई इकाई से कोई लेना-देना नहीं है। मुख्य संरक्षक योगी आदित्यनाथ ने 30 जनवरी 2017 को सुनील और कुछ अन्य लोगों को हटा दिया था।
सुनील ने हालांकि कहा कि उनका संगठन ही वास्तविक है जो सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित है।