नेपाल में यौन क्षमता बढ़ाने की दवाएं बेचने वाले दो भारतीय गिरफ्तार

काठमांडो। नेपाल में अवैध दवाएं बेचने के आरोप में दो भारतीय नागरिकों सहित 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी व्यक्तियों को नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा काठमांडो घाटी में 12 अलग अलग दुकानों पर मारे गए छापे के दौरान गिरफ्तार किया गया।

‘हिमालयन टाइम्स’ के अनुसार ये सभी इस वादे के साथ दवाएं आदि उत्पाद बेच रहे थे कि इनका सेवन करने से उनकी यौन क्षमता में वृद्धि होगी। ये संदिग्ध अपना व्यापार अपनी कंपनियों का पंजीकरण संबंधित एजेंसियों से कराये बिना कर रहे थे।

इसके साथ ही बड़ी मात्रा में अवैध स्वास्थ्य उत्पाद का जखीरा भी जब्त किया है। गिरफ्तार भारतीय नागरिकों की पहचान विकास गोयल और मेजर सिंह के तौर पर हुई है।