योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदल कर लिखा “प्रयागराज”?

इलाहबाद: उत्तर प्रदेश में इमारतों के रंग बदलने और शहरों के नाम बदलने की राजनीति ज़ोरों पर है। इसी कड़ी में गंगा जमनी तहज़ीब का शहर इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

इलाहबाद के संगम किनारे लगने वाले माघ मेंले में लगने वाले सरकारी साइन बोर्डों पर इलाहबाद के बजाय प्रयागराज नाम छापा गया है। इस बार सरकारी बोर्डों से इलाहाबाद का नाम ही गायब कर दिया गया है। गौरतलब है कि भाजपा नेताओं की ओर से कई बार इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज रखने की अभियान चलाई जा चुकी है। उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार आने के बाद इलाहाबाद शहर का नाम बदलने की कोशिश को बल मिल गया है।

आपको बता दें कि इलाहबाद एक एतिहासिक शहर है, इस शहर को मुग़ल बादशाह अकबर ने बनाया था। अकबर ने इस शहर का नाम इलाहाबाद यानी अल्लाह का शहर रखा था। पूरी दुनियां में इलाहाबाद अपनी गंगा जमुनी तहजीब की वजह से मशहूर है।