उत्तरप्रदेश: आगरा में एलपीजी सिलेंडर फटने से 4 की मौत, 12 घायल

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एलपीजी सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों की पहचान कमल सिंह (45), गिरिराज सिंह (61), महावीर (40) और ओम प्रकाश (27) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह घटना गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से हुई।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

खबर एक मुताबिक, यह विस्फोट आगरा एक गाँव में हिम्मत सिंह के घर पर हुआ। हिम्मत सिंह की बेटी मीरा खाना बना रही थी कि तभी उसे सिलेंडर से गैस के लीक होने का पता चला और देखते ही देखते सिलेंडर के पाइप ने आग पकड़ ली। इसके बाद मीरा ने चिल्लाना शुरू किया, जिससे लोग उसे बचाने आए लेकिन इससे पहले कि वे कुछ कर पाते तब तक सिलेंडर में विस्फोट हो चुका था। विस्फोट की वजह से हिम्मत सिंह का दो मंजिला मकान ढह गया।

इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। मृतकों की पहचान कमल सिंह, गिरिराज सिंह, महावीर और ओम प्रकाश के रूप में हुई है। वहीँ इस घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में में से तीन की हालत गंभीर है। सभी को आगरा एस.एन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।