भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा मजहब नहीं होता राष्ट्र का आधार

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि मजहब किसी राष्ट्र का आधार नहीं होता, बल्कि राष्ट्र का आधार संस्कृति होती है।

दिग्विजयनाथ की 48वीं एवं महन्त अवैद्यनाथ की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यकर्म के शामिल होने के दौरान उन्होंने सभा को सम्बोधित किया। योगी ने कहा कि हमारा देश सदियों से सनातन राष्ट्र है। देश की सांस्कृतिक एकता को रामायण और महाभारत से भी जोड़ते हुये योगी ने कहा कि भगवान श्री राम ने अपने काल में उत्तर को दक्षिण से जोडऩे का कार्य किया जो महाभारत काल में ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं।

इतना ही नहीं योगी ने कहा कि यदि मजहब आधार होता तो पाकिस्तान महज 24 वर्षों में छिन्न भिन्न नहीं हो जाता इसलिए मजहब किसी राष्ट्र का आधार नहीं होता है।