लखनऊ: योगी सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में आज उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का फैसला लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में पांचवी कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश दिवस 24 जनवरी को मनाने का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने बताया, भारतीय जनता पार्टी और योगी जी का मानना है कि कोई भी देश हो या राज्य हो उसके स्वाभिमान के लिए उसकी पहचान जरूरी है। अब 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाएगा। इसमें पर्यटन और सांस्कृतिक विभाग को भी जोड़ा जाएगा। इस दिवस को प्रदेश के बाहर भी मनाया जाएगा।