उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की तबीयत अचानक बिगड़ जाने से उन्हें फौरी तौर पर दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनके सिर में हुए का सर्जरी हो सकता है। एम्स की पीआरओ डॉक्टर आरती विज ने बताया कि केशव प्रसाद मौर्य की तबियत खराब होने के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया है। जिसके बाद से वह लगातार चिकित्सक के निगरानी में हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

खबर के मुताबिक, 49 वर्षीय केशव प्रसाद को मस्तिष्क में घाव के चलते भर्ती कराया गया है, जहां उनकी सर्जरी की जा सकती है। मौर्या कार्डियो न्यूरो सेंटर के निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अभी स्थिर है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनपर नजर बनाए हुए है।