उत्तर प्रदेश: मदरसों में अब NCERT की किताबों से होगी पढ़ाई, गणित और साइंस होंगे अनिवार्य

लखनऊ: योगी सरकार अब उत्तर प्रदेश के मदरसों में एनसीइआरटी किताबों को पढ़ाने की तैयारी कर रही है। जिसमे गणित और विज्ञान की शिक्षा अनिवार्य करना भी शामिल है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार राहुल गुप्ता ने बताया कि, राज्य में लगभग 19 हजार मदरसे मदरसा बोर्ड के तहत पंजीकृत हैं। जहां पहली क्लास से बारहवीं क्लास तक एनसीईआरटी की किताबों को पढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसमें हिंदी अंग्रेजी के अलावा बाकी सारी किताब उर्दू में ही होंगी, इसके अलावा मैथमैटिक्स और साइंस की किताब भी उर्दू में ही बच्चों को पढाई जायेगी।

मौजूदा स्तर पर गणित और विज्ञान की शिक्षा को अनिवार्य करने की बात चल रही है। उनहोंने कहा कि अब तक खुद से किताबों का चुनाव किया जाता था। लेकिन उन्होंने उम्मीद जताया कि एनसीईआरटी की किताबों की पढ़ाई से मदरसों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।