उत्तरप्रदेश: सपा नेता ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, हुई मौत

मेरठ: उत्तरप्रदेश के मेरठ में समाजवादी पार्टी के एक नेता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा ही कि सपा नेता शुऐब (32) ने पहले तो हवाई फायरिंग कर उसकी वीडियो पत्नी को भेजी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

जानकारी के मुताबिक, देहलीगेट क्षेत्र के पटेलनगर में हाजी शहजाद का परिवार रहता है। शहजाद का इकलौता बेटा शुऐब (32) सपा शहर विधानसभा में उपाध्यक्ष था। शुऐब की पत्नी साईमा का मायका कोलकाता में है। दंपति में मनमुटाव चल रहा है। इसके चलते साईमा अपने चार साल के बच्चे को लेकर मायके में है। शुऐब शनिवार रात घर की छत पर चढ़ा और हवाई फायरिंग कर उसकी वीडियो बनाकर पत्नी को व्हाट्सएप पर भेजी।

उसके बाद अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सीने में सटाकर दो गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े, लेकिन तब तक देरी हो चुकी थी। खून से लथपथ शव देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिवार की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

वहीँ एसओ देहलीगेट विजय कुमार गुप्ता पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा दिया। इस घटना को लेकर लोगों में चर्चा है कि आखिर शुऐब ने खुद को दो गोली कैसे मार ली। अमूमन एक गोली मारने के बाद कोई दूसरी गोली नहीं मारता। लेकिन दो गोली मारकर खुद की जान लेना सवाल खड़े कर रहा है।