एक सिख पुलिस वाले ने मुस्लिम लड़के को भीड़ के हाथों मरने से बचा लिया, हर तरफ हो रही तारीफ़

नैनीताल: रामनगर के एक गिरिजी देवी नामी एक मशहूर मन्दिर है, जहाँ बड़ी संख्या में लोग आते हैं। यहां अच्छे लोकेशन की वजह से ख़ूब सारे जोड़े भी आते हैं। 22 मई को भी एक जोड़ा मंदिर में छुपकर मिलने आया था, जो पकड़ा गया।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

पूछताछ करने पर पता चला कि लड़की हिन्दू और लड़का मुस्लिम है, लोग उग्र हो गए और देखते ही देखते भीड़ इकट्ठी हो गई। उस लड़के को पीट पीटकर मार ही दिया जाता, मगर ऐसा होने से एक दिलेर पुलिस वाले ने जिनका नाम गगनदीप सिंह बताया जा रहा है, जो उत्तराखंड पुलिस में सब-इंस्पेक्टर है। उस लडके के लिए फरिश्ता साबित हुआ और ऐन वक़्त में आ कर उसे लोगों से पीटने से बचा लिया।

https://m.youtube.com/watch?v=ZFuNk1_gPZM

इस बीच गगनदीप सिंह को काफी संघर्ष करना पड़ा लोग काफी गुस्से में थे, लेकिन गगनदीप सिंह ने अपने सूझबूझ का प्रदर्शन करते हुए लोगों को समझाया और उस लड़के को सीने से लिपटा लिया और लोगों के हाथों मरने से बचा लिया।

आपको बता दें कि उग्र लोगों ने लड़के और लड़की दोनों को खूब गलियां दी और पुलिस वाले को भी काफी खड़ी खोटी सुनाई जब वह उस लड़के को निकालकर ले जा रहे थे तो भीड़ ‘पुलिस-प्रशासन हाय हाय’ के नारेबाजी कर रही थी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में जो कपल था, उसमें लड़का और लड़की, दोनों बालिग थे। लड़की अपनी मर्जी से उस लड़के के साथ आई थी। दोनों के माता पिता को बुलाकर मामले को रफा दफा किया।

साभार: दी लल्लन टॉप