वसुंधरा सरकार ने गायब की गांधी जयंती की छुट्टी

बीजेपी शासित राज्यों में भारतीय इतिहास से छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में महाराष्ट्र में मुग़ल इतिहास को अलोप कर मराठा समाज की बढ़ाई करने में कदम बढ़ा रहा है।

वहीँ राजस्थान सरकार पर महात्मा गांधी की जयंती पर मिलने वाली नेशनल हॉलिडे को भूलने का आरोप लगा है।

खबर के मुताबिक, राजस्थान सरकार की तरफ से जारी किए गए एक कैलेंडर में महात्मा गांधी जयंती की छुट्टी नहीं दी गई है।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, ये कैलेंडर राजस्थान के गवर्नर कल्याण सिंह द्वारा जारी किया गया है। जिसमें अक्टूबर के महीने में सिर्फ दो दिन की सरकारी छुट्टी है। जोकि मोहर्रम और दीवाली के दिन पर हैं।

इसके साथ रामदेव गुरु नानक, भीम राव अंबेडकर, भगवान महावीर और महाराणा प्रताप की जयंती पर भी छुट्टी दी गई है।

इस मामले की सफाई देते हुए राजभवन के प्रवक्ता ने इसपर सफाई देते हुए कहा कि ये कैलेंडर राज्य सरकार के अधीन उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए है। इसलिए इसमें गांधी जयंती को गजेटिड हॉलिडे नहीं बताया गया है।