अमित शाह के बेटे के बाद वसुंधरा राजे के बेटे की करतूत, दलितों की ज़मीन पर किया अवैध कब्जा

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे एवं बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह पर दलित किसानों की ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा करने का आरोप लगा है।

धौलपुर के दलित किसानों ने दावा किया है कि अपने रसूख का इस्तेमाल कर 2003 में खेती की 25 बीघा ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया था। किसानों ने बताया कि यह ज़मीन उन्होंने 1991 में हेमंत सिंह से खरीदी थी। बता दें कि यह मामला अदालत में विचाराधीन है।

ग़ौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस ने दुष्यंत सिंह पर धौलपुर महल पर ग़ैरकानूनी कब्ज़े का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने दस्तावेज पेश कर यह दावा किया था कि धौलपुर महल राजस्थान सरकार की मिल्कियत है।

कांग्रेस की ओर से पेश वर्ष 1949 के एक कागज़ात में धौलपुर महल को सरकारी सम्पति बताया गया है और महाराजा उदय भान सिंह के जीवित रहने तक ही ये महल उनके पास रहने की बात की गई है।

कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि वसुंधरा राजे अपने बेटे को बचाने की कोशिश कर रही हैं, जबकि पेश किए गए दस्तावेज़ों के बाद तो कहने के लिए कुछ बचा ही नहीं रह जाता।