देश के नए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू खाने में नॉनवेज के हैं शौकीन

नई दिल्ली: यूपीए के उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार महात्मा गांधी के पौत्र गोपालकृष्ण गांधी को मात देकर बीजेपी नेता वेंकैया नायडू देश के 13वें उपराष्ट्रपति बन चुके हैं।

इस चुनाव में कुल पड़े 771 पड़े। जिसमें से वेंकैया नायडू को 516 वोट, तो गोपालकृष्ण गांधी के खाते में 244 वोट पड़े।
आईये वेंकैया नायडू के डेली रूटीन के बारे में:
नेल्लोर के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले वेंकैया कर्नाटक से तीन बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं लेकिन उन्होंने आज तक लोकसभा चुनाव नहीं जीता है।

वेंकैया सुबह 5.45 बजे उठते हैं। वह चाय, कॉफी और दूध कुछ भी नहीं पीते। इसके अलावा वह वैंकेया नॉनवेज के बेहद शौकीन हैं।
उनका पसंदीदा कलर सफ़ेद है और वह चेन्नई से भेजी गई धोती ही पहनते हैं।
देश में जब बीफ पर प्रतिबंध को लेकर बहस चल रही थी तब उन्होंने कहा थी कि वह खुद भी मांसाहारी हैं और भोजन हर व्यक्ति की अपनी पसंद का विषय है।
वह रोजाना आधा घंटा बैडमिंटन खेलते हैं, ये उनका फेवरेट खेल है। वेंकैया को 15 साल से डायबिटीज है।
वह रूटीन में मंदिर नहीं जाते हैं, वह साल में एक बार तिरूपति बालाजी के मंदिर जरूर जाते हैं।