VIDEO: जानिए ये क्या कह दिया एप्पल के सह संस्थापक वॉजनिएक ने भारत के बारे में!

ऐपल के सह संस्थापक स्टीव वॉजनिएक ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था और हमारी रचनात्मकता पर सवालिया निशान लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत में जॉब मिलने को शख्स की सफलता से जोड़ कर देखा जाता है, लेकिन यहां के लोगों में क्रिएटिविटी कहां है?

स्टीव वॉजनिएक वही शख्स हैं जिन्होंने पहला ऐपल कंप्यूटर बनाया था जिसे ऐपल 1 के नाम से जाना जाता है। वॉज ने अंग्रेजी मीडिया को दिए इंटरव्यू में यह बातें कहीं।

दरअसल उन्होंने भारतीय शिक्षा व्यव्स्था के बारे में अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने ये कहा है कि भारतीय शिक्षा व्यव्स्था पढ़ाई पर टिकी है लेकिन क्रिएटिविटी को बढ़ावा नहीं देती है।

ET को दिए इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा है कि उन्हें इस बात की उम्मीद नहीं है कि भारत में गूगल, फेसबुक और ऐपल जैसी दुनिया बड़ी टेक कंपनियों जैसी कंपनी तैयार हो सकती है। वॉजनिएक के मुताबिक भारत में उदाहरण के तौर पर एक बड़ी टेक कंपनी इनफोसिस है और वो भी इनोवेटिव नहीं है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि इनफोसिस फिलहाल तो ग्लोबल टेक दिग्गज कंपनियों के रेस में आ ही नहीं सकता है।

देखें विडियो:

YouTube video