VIDEO: इंडोनेशियाई पॉप ग्रुप के सिंगर ने सुनामी में मारी गई पत्नी को दफनाया, लिखा भावनात्मक नोट!

जकार्ता: इंडोनेशिया में एक बार फिर सुनामी का कहर टूटा है। समुद्र के नीचे चट्टानें खिसकने से आई सुनामी की चपेट में आकर कम से कम 222 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 600 से अधिक घायल हैं। मौतों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है क्योंकि काफी लोग मिसिंग भी हैं।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें लाइव परफॉर्मेंस के दौरान इंडोनेशिया का एक फेमस पॉप बैंड लहरों की चपेट में आ गया। विडियो में लोगों को चीखते और स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रहे बैंड सदस्यों को बहते देखा जा सकता है।

प्रलयकारी सुनामी की चपेट में आने वाले एक इंडोनेशियाई पॉप बैंड के कई सदस्यों की सोमवार को अंत्येष्टि की गई। यह बैंड जब एक खुले स्थान पर कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहा था तो समुद्र की विकराल लहरें वहां आ गई थीं।

समूह ‘सेवन्टीन’ में बेस गिटार बजाने वाले मुहम्मद अवाल पुरबानी के रिश्तेदारों का इंडोनेशिया की सांस्कृतिक राजधानी योग्यकार्ता में अंतिम संस्कार के दौरान बुरा हाल था। रोते हुए वे एक दूसरे को गले लगा रहे थे।

इस मौके पर पुरबानी की तीन साल की बेटी और गर्भवती पत्नी भी थे। समूह के रोड मैनेजर ओकी विजया, गिटारिस्ट हर्मन सिकुम्बैंग और समूह के सदस्य रुकमना रूस्तम का भी सोमवार को उनके गृहनगरों में अंतिम संस्कार किया गया।

YouTube video

सिंगर ने अपन इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल विडियो शेयर किया है। इसमें वह रोते हुए अपनी पत्नी के लिए प्रार्थना करने की अपील कर रहे हैं।