VIDEO: इंडोनेशिया में विमान हादसा, 188 यात्रियों से भरी थी विमान!

इंडोनेशिया के जकार्ता में आज इंडोनेशियाई विमान JT-610 क्रैश हो गया। विमान में क्रू मैंबर्स समेत कुल 188 लोग सवार थे। आज सुबह 6.20 पर विमान ने जैसे ही उड़ान भरी तो 13 मिनट बाद उसका संपर्क टूट गया। जब अधिकारियों ने इसकी खोजबीन की तो पता चला कि विमान क्रैश हो गया है।

YouTube video

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इंडोनेशिया के अधिकारियों के हवाले से कहा कि विमान क्रैश होने की खबर है हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा होना बाकी है।
YouTube video

सर्च ऑपरेशन और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। यह विमान दो महीने पहले ही लॉयन एयर को मिला था। जिस समय विमान का संपर्क टूटा, तब इसकी ऊंचाई करीब 2000 फीट कम थी। रॉयटर्स के मुताबिक समुद्र के कुछ हिस्से में अभी विमान लापता की कुर्सियां व अन्य हिस्सा मिलना भी शुरू हो गया है।