जकार्तां। डोनेशिया के जावा द्वीप में उष्ण कटिबंधीय चक्रवाती तूफान और भूस्खलन से से मची तबाही कारण19 लोगों की मौत हो गई है।


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कल जावा में आए चक्रवाती तूफान में ज्यादातर लोगों की मौत भूस्खलन के कारण हुई।

आपदा शमन एजैंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने कहा कि चक्रवात और भूस्खलन से हजारों घर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और जान-माल की भारी हानि हुई है।

सूत्रों ने बताया कि दो निकटवर्ती हवाई अड्डों को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। गौरतलब है कि इंडोनेशिया के बाली द्वीप में ज्वालामुखी से निकले भीषण गुबार के कारण यहां हवाई सेवाएं बाधित हैं।
You must be logged in to post a comment.