Video: जब हैदराबाद में गणेश महोत्सव के दौरान महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़

हैदराबाद। हैदराबाद में गणेश चतुर्थी जुलूस के दौरान का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स जुलूस में नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहा है। यह पूरी घटना जुलूस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।

इस हैरान कर देने वाले वीडियो में एक शख्स लाल शर्ट पहने हुए है जो धीरे धीरे भीड़ में घुसता है और शारीरिक रूप से एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू कर देता है।

कैमरे से अनजान, वह शख्स थोड़ा आगे बढता है और गुलाबी रंग की साड़ी पहने एक महिला के पीछे जाकर खड़ा हो जाता है। यहाँ पर यह शख्स इस औरत के साथ भी छेड़छाड़ करना शुरू कर देता है।

https://www.youtube.com/watch?v=AvvVqYCtQqA

हैदराबाद की SHE टीमों ने इन घटनाओं को कैमरे पर पकड़ा है। उन्होंने कैमरे के साथ इस शख्स का पीछा किया, उसकी इस हरकत को कैमरे में कैद कर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि, “उनकी टीमें कई स्थानों पर नजर रख रही थीं, उन्होंने देखा कि कुछ लोग जुलूस में महिलाओं पर पानी का छिड़काव कर रहे थे। कुछ पानी के पैकेट फेंक रहे थे। कुछ लोगों को महिलाओं पर कागज के टुकड़े और फूल फेंकते हुए पकड़ा। कुछ लोग महिलाओं के साथ सेल्फी ले रहे थे। कुछ सीटी बजा रहे थे और कुछ महिलाओं पर चिल्ला रहे थे। उनमें से कुछ ने महिलाओं का पीछा किया और छेड़छाड़ शुरू कर दी।”