पिछले कुछ दिनों से ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। जिसमें एक लड़का बीजेपी कार्यकर्ता को अपने घर की छत पर बीजेपी का झंडा लगाने नहीं देता और उसे कहता है कि सीमा पर जवान शहीद हो गए और उसे झंडा लगाने की पड़ी है।
वीडियो में जो लड़का दिख रहा है उसे त्यागी जी का लड़का बताया जा रहा है। लोग त्यागी जी के लड़के की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि त्यागी जी का लड़का बीजेपी कार्यकर्ता को रोकते हुए कहता है कि हमारे देश के जवान शहीद हो रहे हैं और बीजेपी को अपना चुनाव प्रचार करने से फुर्सत नहीं।

लोग उस युवक की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद लोग लिख रहे हैं कि त्यागी जी के लड़के ने सही बात कही। कोई लिख रहा है कि त्यागी जी का लड़का राष्ट्रवादियों से राष्ट्र के लिए भीड़ गया।
सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट के मुताबिक वीडियो में दिखाई देने वाला लड़का उदय त्यागी है। वीडियो बिजनौर ज़िले के चांदपुर का है, जहां बीजेपी कार्यकर्ता लोगों के घरों पर जबरदस्ती झंडे लगा रहे थे, लेकिन ये लड़का उन्हें रोक देता है। कुछ ही दिनों में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।