दक्षिणी दिल्ली के खानपुर इलाके में करीब 20-25 लड़कों के एक ग्रुप ने एक युवक को करीब 50 बार चाकू घोंपकर गंभीर रुप से घायल कर दिया है। घायल का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं आरोपियों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। खबर के अनुसार, कल आशीष नाम का युवक अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था, तभी एक बच्चे ने बाइक सवार कुछ युवकों पर गुब्बारा मार दिया। इससे गुस्साए युवकों ने उस बच्चे की पिटाई कर दी। इस पर आशीष ने उन युवकों को रोकना चाहा तो आशीष का युवकों के साथ झगड़ा हो गया।
#Watch | Caught on camera: Man stabbed 50 times for protesting Holi hooliganism pic.twitter.com/ebODtone7l
— NDTV (@ndtv) March 2, 2018
बताया जा रहा है कि आज 10-12 बाइकों पर सवार होकर कुछ अज्ञात युवक आए और जिम से अपने घर लौट रहे आशीष पर ताबड़तोड़ चाकूओं और रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में आशीष बुरी तरह से घायल हो गया और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। यह सारी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से 20-25 युवक आशीष पर हमला करने के बाद भागते दिखाई दे रहे हैं।