मक्का इस्लाम का पवित्रतम शहर है जहाँ पर काबा तीर्थ और मस्जिद-अल-हरम (पवित्र या विशाल मस्जिद) स्थित है। मक्का शहर वार्षिक हज तीर्थयात्रा, जो इस्लाम के पाँच स्तंभों में से एक है, के लिये प्रसिद्ध है. हर साल करीब 40 लाख हजयात्री मक्का आते हैं।

रमजान के पवित्र महीने में सऊदी अरब में निवासियों के साथ-साथ देश-विदेशों के तीर्थयात्रियों का आना-जाना भी लगा रहता है। सभी श्रद्धालु मुस्लिमों के सबसे प्रसिद्द स्थान मक्का में अल्लाह की इबादत करने आते हैं।

रहमतों और बरकतों वाले पवित्र माह रमजान में अल सुबह सेहरी से लेकर रात को विशेष नमाज तरावीह तक मस्जिदों में इबादत का दौर चल रहा है।

रोजेदार अल सुबह सेहरी के लिए उठते हैं और सहरी कर ईबादत में जुट जाते हैं। दिनभर इसी तरह ईबादत का दौर चलता रहता है। मगरिब की अजान के साथ ही इफ्तार होता है। इसके बाद रात को तरावीह की नमाज होती है। मस्जिदों में नमाजियों की संख्या काफी बढ़ी हुई है।