VIDEO: 180 किलोमीटर पैदल चल मुम्बई पहुंचे किसानों ने फडणवीस सरकार से लिया लिखित आश्वासन

देश का अन्नदाता आज एक बार फिर सड़कों पर है. इस बार राज्य महाराष्ट्र, जगह मुंबई। कुल किसानों की संख्या 40 हजार से ज्यादा. इसके बाद की कहानी वही जो देश के हर किसान की है।
https://youtu.be/j7IopkPB4hE
प्रदेश के 40 हजार से ज्यादा किसान मुंबई पहुंचे हैं। नासिक से लेकर मुंबई के सफर में 180 किलोमीटर पैदल चलने वाले किसान 10 -20 से लेकर अब 40 हजार की तादाद में अपने हक़ के लिए मांग कर रहे है।

YouTube video

नाराज किसानों ने आज विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया थ, लेकिन फडणवीस सरकार के लिखित आश्वासन देने पर किसानों ने आंदोलन वापस लेने का भरोसा दिया है।

तीन घंटे तक चली सरकार और किसानों के बीच बैठक के बाद फडणवीस सरकार और किसानों में सहमति बनी, किसानों ने आंदोलन खत्म करने का आश्वासन दिया। सरकार ने फॉरेस्ट लैंड पर 6 महीने के भीतर निर्णय लेने का भरोसा दिया है।

गौरतलब हैं कि मुंबई में प्रदर्शन कर रहे किसानों के सन्दर्भ में पूनम महाजन ने कहा, ‘उनके (किसानों) हाथों में लाल झंडे हैं। वे शहरी माओवादियों से प्रभावित हैं।’

वहीं मुंबई के आजाद मैदान में डटे हजारों किसानों के लिए मुंबई के डब्बेवाला ने खाने का इंतजाम किया। मुंबई डब्बावाला संघ के प्रवक्ता सुभाष तलेकर कहते हैं, ‘हमनें इन किसानों की मदद की सोची। यह हमारे अन्नदाता हैं।काश यही सोच सरकारों की भी हो जाये तो मसला ही ख़त्म हो जायेगा।

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में विधानसभा के अंदर सभी दलों के नेता मौजूद हैं। यहां किसानों का डेलीगेशन भी है, जिनके साथ बातचीत की जा रही है।