काऊ स्मगलिंग के नाम पर कहीं भी कभी भी हो रहे हमलों से लोगों में दहशत का माहौल है। उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर खुले में घूम रही गायें खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रही हैं।

लेकिन किसान उसके खिलाफ कुछ भी कर पाने की स्थिति में नहीं हैं और भीषण ठंड में खेत में आवारा गायों से अपने फसल को बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस संबंध में शिकायत के बाद भी प्रशासन की ओर से कुछ नहीं किया जा रहा।
Aligarh: Around 700-800 stray cows were kept locked inside a govt school & primary health centre in Gorai by farmers on Dec 24&25 for destroying crops. A farmer says,"The cows are destroying crops. We've been demanding cow shelters from govt but no action is being taken." (26.12) pic.twitter.com/zh3qCD8TDo
— ANI UP (@ANINewsUP) December 27, 2018
केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद से गायों की रक्षा का मामला बेहद संजीदा हो गया है। हाल के दिनों में गाय से जुड़ी कई हिंसात्मक गतिविधियां ने किसानों को डरा दिया है। किसान आवारा गायों के खिलाफ कुछ भी कर पाने की स्थिति में नहीं हैं।
यूपी के बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ समेत कई जिलों के किसान गायों के फसल बर्बाद करने से बेहद परेशानी में हैं और किसान उन्हें पास के स्कूल में बंद करने को मजबूर हो रहे हैं।
बुलंदशहर में आवारा पशुओं के फसल बर्बाद करने से किसान बेहद परेशान हैं। किसान सर्द रात में खेत के पास पशुओं से अपनी फसल बचाने के लिए रातभर जागने को मजबूर हैं। एक किसान ने एएनआई से कहा कि हमारी फसल लगातार बर्बाद हो रही है, हम बहुत चिंतित हैं।
वहीं अलीगढ़ में गोराई गांव में 24-25 दिसंबर की रात फसल बर्बाद होने से नाराज किसानों ने बुधवार को करीब 700 से 800 आवारा गायों को एक सरकारी स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र के अंदर बंद कर दिया।
वहां के एक किसान के अनुसार, गाय हमारी फसलों को बर्बाद कर रही हैं। हमने सरकार से गाय के लिए शेल्टर्स की मांग की थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कुछ भी नहीं किया गया।
साभार- ‘आज तक’