पुरे देश में पुलवामा हमले को लेकर लोगों में गुस्सा है। मुम्बई से लेकर कर्नाटक स मुस्लिम समाज के लोगों की तस्वीरें आ रही हैं। मुस्लिम समुदाय देश के साथ मजबूती से खड़े दिखाई दे रहे हैं। भटकल (कर्नाटक) के मुस्लिम युवाओं की एक बड़ी सभा ने पुलवामा में हत्याओं के विरोध में एक मार्च का आयोजन किया।

अपना विरोध दर्ज कराने के लिए उन्होंने कैंडल मार्च निकाला। वक्ताओं ने बताया कि वे पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करेंगे। हमारे जवानों ने हमारी सुरक्षा के लिए अपना खून बहाया है।
हमारी एकजुटता उन्हें मजबूत करेगी। हमें अपने सैनिकों का समर्थन करना चाहिए। हमें इन हत्याओं की निंदा करनी चाहिए।
आतंकवादी हमारी शांति भंग करना चाहते हैं। हम उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं देंगे। हम उन्हें कड़ा जवाब देंगे। मुस्लिम प्रदर्शनकारियों ने “हिंदुस्तान की जय” के नारे लगाए।